अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के भूतल पर अपरान्ह 2.00 बजे महामना मदन मोहन मालवीय केन्द्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 आर0के0 सिंह की पत्नी डॉ0 सुनीता सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा की गई। डाॅ0 सुनीता विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में अतिथि प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थी। उनके एक बेटा एवं एक बेटी है। वे दो दिन से दर्शननगर हाॅस्पिटल में भर्ती थी। आज 28 अप्रैल, 2021 को प्रातः तीन बजे इनका देहांत हो गया। इसकी सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिवार शोकाकुल हो गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को कष्ट सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। शोक-सभा में विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 अशोक शुक्ल, प्रो0 एसएन शुक्ल, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, डाॅ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डाॅ0 शशि कला सिंह, डाॅ0 सुधीर श्रीवास्तव, डाॅ0 मुकेश वर्मा, इंजीनियर मनीषा यादव, इंजीनियर निधि अस्थाना, इंजीनियर परिमल तिवारी, डाॅ0 अनुराग पाण्डेय, डाॅ0 मिथिलेश तिवारी, डाॅ0 निमिष मिश्र, डाॅ0 अनिल विश्वा, गिरीश पंत सहित शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे।
Read more