अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रिवेंस एवं वेलफेयर सेल द्वारा प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत आज 30 नवम्बर, 2020 को वीमेन इम्पवारमेंट थ्रू हेल्दी एण्ड न्यूट्रीशन फूड विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करती हुई मुख्य वक्ता आचार्य नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या गृह विज्ञान विभाग की डाॅ0 अर्चना सिंह ने बताया कि महिलाओं को अपने भोजन में 40 प्रतिशत सब्जियां, 10 प्रतिशत फल, 25 प्रतिशत आनाज और 25 प्रतिशत प्रोटीन शामिल करना चाहिए। इम्यूनिटी बूस्टर फूड जैसे अदरक, करी पत्ता, तुलसी, गिलोय, धृतकुमारी, ब्राह्मी के उपयोग को लाभदायक बताया। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा मौसमी फल, अधिक पानी और मोटे पीसे आनाज का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्री-बायोटिक और प्रो-बायोटिक पदार्थों के बारे बताया। उन्होने कहा कि स्वस्थ्य रहकर ही महिलाएं और बालिकाएं सशक्त हो सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही वीमेन ग्रिवेंस एवं वेलफेयर सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि आज का वेबिनार मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं और महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के सहयोग से संचालित हो रहा है। अगर महिलाओं का सशक्त बनाना है। तो उन्हें स्वस्थ्य रहना बहुत जरूरी है। जिससे वे अपने परिवार, समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना पूर्ण योगदान दे सके। प्रो0 वर्मा ने अभिभावकों एवं छात्रों को बालिका सुरक्षा शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन उप समन्वयक डाॅ0 सिंधु सिंह द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सेल की सदस्य डाॅ0 सरिता द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, डाॅ0 महिमा चैरसिया, इंजीनियर मनीषा यादव, नीलम मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रतिभागी आॅनलाइन जुड़े रहे।
Read more