

व्यापार मंडल ट्रस्ट के पदाधिकारीगण हवन करेगे
अयोध्याजिलेराज्य December 24, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या / अयोध्या उधोग व्यापार मंडल ट्रस्ट की एक बैठक अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, संचालन महामंत्री शैलेंद्र मोदनवाल ने किया।बैठक में अयोध्या धाम को हैरिटेज सिटी घोषित करने की मांग को लेकर एक ञापन जल्द ही जिलाधिकारी को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमण्डल सौपेगा तथा नयाघाट से सहादतगंज तक वा हनुमानगढ़ी से जन्मभूमी तक प्रस्तावित फोरलेन से व्यापारियो की रोजी रोटी बचाने के लिए 27 दिसबंर को अयोध्या उधोग व्यापार मंडल ट्रस्ट के पदाधिकारीगण हवन करेगे।बैठक में सर्वसम्मति से युवा व्यापारी नेता शिवम् गुप्ता को नगर का संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।बैठक में अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता ने बताया व्यापारीयो को व्यापार से संबधित विभागो से हो रहे समस्याओ से निजात के लिए समन्वय बैठक कराकर उचित निराकरण कराया जायेगा साथ से प्रस्तावित फोरलेन से अपनी रोजी रोटी बचाने के लिए सभी व्यापारी अपनी अपनी दुकानो पर नो फोरलेन का बोर्ड लगायेगे।बैठक के अन्त में नये मनोनीत संगठन मंत्री शिवम् गुप्ता को सभी पदाधिकारी माला पहना कर स्वागत किया एवं अाये हुए सदस्यो का आभार वयक्त किया गया।बैठक में प्रमुखरूप से अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता महामंत्री शैलेंद्र मोदनवाल,जगन्नाथ यादव,भरत कसौधन, लाल जी मोदनवाल, चेतन गुप्ता, राजेश कसौधन,पंकज गुप्ता,उदय राज सैनी,रिकीं मध्देशिया,देवी प्रसाद मांझी,शिवम् गुप्ता,हनुमान सैनी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.