

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण
अयोध्याजिलेराज्य December 22, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 25 दिसम्बर को होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। श्री अयोध्या न्यास के तत्वाधान में अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार मे शाम सात बजे कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि शिकरत करेंगे। अयोध्या न्यास के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को इसको लेकर जिम्मेदारियां सौप दी गयी है।
कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों में डा विष्णु सक्सेना, विनीत चौहान, डा कीर्ति काले, चिराग जैन, अमन अक्षर, अनिल चौबे, प्रियांशु गजेन्द्र, अंकिता सिंह शामिल है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रविशंकर सिंह होंगे। कार्यक्रम को लेकर शहर को होडिंग व बैनर से पाट दिया गया है। कार्यक्रम के आयोजक सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दुनिया के महानतम नेताओं में एक थे। वह एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ प्रखर वक्ता, कवि, पत्रकार व साहित्यकार भी थी। उन्होने दिल को छूने के साथ शरीर में ओज का संचार करने वाली कविताएं लिखी। आज भी उनकी कविताएं कर्तव्य पथ पर बिना विचलित हुए चलने की शिक्षा प्रदान कर रही है। अटल जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कविताओ व साहित्य की प्रज्जवलित रश्मि के माध्यम से दी जायेगी। इस कार्यक्रम में अयोध्या के संतो के साथ जिले के विशिष्ट व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.