

महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति कानूनी जानकारी जरूरीः डाॅ. मृदला राय
अयोध्याजिलेराज्य December 21, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रिवेंस एण्ड वेलफेयर सेल द्वारा प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत आज 21 दिसम्बर, 2020 को ‘‘महिला सशक्तिकरण में भारतीय कानून की भूमिका‘‘ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करती हुई मुख्य वक्ता फैमिली कोर्ट की काउंसलर एवं महिला यौन उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ न्यायालय फैजाबाद की सदस्य डाॅ0 मृदला राय ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए कानून की जानकारी रखनी आवश्यक है। आज देश में महिलाओं की संरक्षा के कई कानून है। उन कानूनों का प्रयोग करके महिला अपनी सुरक्षा कर सकती है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि अपने विषय की ज्ञान के साथ विधि जानकारी रखनी चाहिए इससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकती है। इसके साथ ही डाॅ0 मृदुला ने महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई गई कई योजनाओं से महिलाओं को जागरूक किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विमेन ग्रिवेंस एण्ड सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान तहत अवध विश्वविद्यालय के सेल द्वारा श्रंखलाबद्ध कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के दिशा-निर्देशन में छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रो0 तुहिना वर्मा ने अभिभावकों एवं छात्राओं को महिला एवं बालिका की आत्मरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सेल की उपसमन्वयक डाॅ0 सिंधु सिंह ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के समक्ष कई प्रकार की चुनौतियां है। उन चुनौतियों से निपटने के लिए अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा।
बेविनार का संचालन वीमेन ग्रिवेंस एण्ड वेलफेयर सेल की सदस्य डाॅ0 निधि अस्थाना द्वारा किया। कार्यक्रम अतिथि के प्रति धन्यवाद ज्ञापन सदस्य इंजीनियर मनीषा यादव ने किया। इस अवसर पर डाॅ0 सरिता द्विवेदी, डाॅ महिमा चैरसिया, डाॅ0 प्रतिभा त्रिपाठी, श्रीमती नीलम मिश्रा, सुश्री वल्लभी तिवारी सहित अन्य शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ आॅनालाइन जुड़ी रही।
No comments so far.
Be first to leave comment below.