

राम विवाह महोत्सव की धूम रही
अयोध्याजिलेराज्य December 21, 2020 Times Todays News 0

गोसाईगंज। अगहन सुदी पंचमी को जगह-जगह राम विवाह महोत्सव की धूम रही। श्रृंगी ऋषि पर आयोजित तीन दिवसीय राम विवाह महोत्सव का समापन हुआ। नगर के महादेवा घाट पर कल्लू का शोधन आदि के सहयोग से महादेवा घाट जीर्णोद्धार समिति द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया तथा सम्मानित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी तरफ मया ब्लॉक के शेरवा में राम विवाह उत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर विधायक अभय सिंह ने शुभारंभ किया। उनके साथ में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र प्रताप सिंह बबलू अमित सिंह सतीश सिंह रवि सिंह अंजनी सिंह रवि सिंह गुड्डू सिंह धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.