कम्बल वितरण कार्यक्रम कम्बल वितरण कार्यक्रम
अयोध्या।  सभी व्यक्ति एक ही ईश्वर की संतान है और हमें एक दूसरे की मदद अवश्य करनी चाहिए। यही सच्ची आराधना है। उक्त विचार... कम्बल वितरण कार्यक्रम

अयोध्या।  सभी व्यक्ति एक ही ईश्वर की संतान है और हमें एक दूसरे की मदद अवश्य करनी चाहिए। यही सच्ची आराधना है। उक्त विचार सपना फाउंडेशन (सोशल एक्शन फ़ॉर प्रोग्रेसिव नेशन फाउंडेशन) द्वारा जनपद के सुदूर क्षेत्र में कम्बल वितरण कार्यक्रम में ब्रिजेन्द्र कुमार दूबे ने व्यक्त किए। हैरिंगटनगंज स्थित  कम्पोजिट विद्यालय पाराताज़पुर में आयोजित कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने अपनी बात रखी।  विद्यालय के सहायक अध्यापक अनूप मल्होत्रा ने संस्था के प्रयासों की सराहना की वही प्रधानाध्यापक विद्यासागर ने इस पुनीत कार्य के लिए सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। इस मौके पर सत्य प्रकाश,देवमणि, मोहम्मद इरशाद, सुषमा तिवारी, रामदेव तथा शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *