

पुलिस व भाकियू कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
अयोध्याजिलेराज्य December 14, 2020 Times Todays News 0

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद इकाई अयोध्या द्वारा गांधी पार्क सिविल लाइन में धरना /पंचायत करके प्रधानमंत्री को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ठीक 11:00 बजे से इकट्ठा होना शुरू किए और सरकार विरोधी व किसान विरोधी बिल वापस करने का नारा लगाते हुए पंचायत किया जनपद में आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी तथा पूर्व कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का घेराव करने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पदाधिकारी जा रहे थे कि गांधी पार्क से निकलते ही भारी पुलिस बल ने रोड पर रोक दिया इससे पुलिस बल व भाकियू कार्यकर्ताओं में काफी नोकझोंक हुई प्रशासन की तरफ से आए अपर जिला अधिकारी नगर एवं नगर मजिस्ट्रेट एव जिला अधिकारी लव कुमार सिंह तथा सीओ सिटी मोर्चा संभालते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं को इस शर्त पर मनाने पर सहमत कर लिए की भारतीय किसान यूनियन के 6 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की वार्ता कराई जाएगी भाकियू कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत सरकार द्वारा पारित तीन कृषि विधेयकों के वापसी की मांग को लेकर सिविल लाइन में स्थित गांधी पार्क में पंचायत किया और वक्ताओं ने तीनों कृषि बिल को किसान विरोधी बताते हुए निरस्त करने की मांग की भारतीय किसान यूनियन में अपने ज्ञापन में तीनों कृषि बिल की वापसी के साथ-साथ गन्ना मूल्य कम से कम ₹500 प्रति कुंतल निर्धारित करने मनरेगा को खेती से जोड़ने और मजदूरी की दर आज किसानों के खाते में भेजने तथा किसानों को डीजल पर 50 परसेंट छूट देने की मांग प्रमुख रूप से थी
आंदोलन में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा प्रदेश संगठन मंत्री देव नारायण सिंह जी मंडल अध्यक्ष अभय राज ब्रह्मचारी जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ वर्मा जिला मीडिया प्रभारी फरीद अहमद जिला सचिव दशरथ सिंह फूलचंद यादव शोभाराम यादव सर्वजीत वर्मा महेंद्र वर्मा राम अभिलाष यादव रमेश पांडे राम जगत यादव संतोष वर्मा चंदू भाई पटेल रामगोपाल मोरिया ओम नारायण वर्मा जगतपाल सिंह रामप्यारे धुरिया कृष्णा वर्मा सभापति यादव क्रिश्चियन दुबे जगदीश यादव रामू चंद्र विश्वकर्मा हरिशचंद्र सिंह उर्फ सिपाही नरेंद्र विश्वकर्मा आदि लोग रहे
No comments so far.
Be first to leave comment below.