

अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
अयोध्याजिलेराज्य December 14, 2020 Times Todays News 0

दिनेश कुमारवैश्य
बाबा बाजार मवई अयोध्या/ पटरंगा थाना की पुलिस ने एक आरोपी को दस लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गेरौंढ़ा चौराहा से गिरफ्तार कर कर लिया।पटरंगा थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति दस लीटर अवैध कच्ची शराब लेकर गेरौंढा चौराहा के ग्राम गेरौंढा गांव से कहीं जाने के लिये खड़ा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पटरंगा ने तत्काल उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह,का,हरिवंश यादव,सिपाही राजेश कुमार,प्रवीण कुमार सिंह की टीम मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा।उपनिरिक्षक के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम सभा गेरौंढा के चौराहे से एक अभ्युक्त को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम सभा गेरौंढा के चौराहा से अवैध कच्ची शराब के साथ रमन रावत पुत्र शत्रोहन रावत 23 वर्ष ग्राम सभा गेरौंढा को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.