

किसान सम्मेलन का आयोजन 14 दिसम्बर को
अयोध्याजिलेराज्य December 12, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। कृषि सुुधारों के विषय में किसानों को अवगत कराने के लिए वृहद स्तर पर किसान सम्मेलन का आयोजन भाजपा द्वारा 14 दिसम्बर को होगा। तीन जनपदों व संगठनात्मक स्तर पर चार जिलो के करीब पांच हजार किसान इसमें हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व यूपी प्रभारी राधामोहन सिंह सम्बोधित करेंगे। इसके साथ में वह संगठनात्मक रुप से गठित चार जनपदों के मण्डल प्रभारियों की बैठक भी लेंगे। पार्टी ने उनके स्वागत की व्यापक तैयारियां की है।
कार्य्रक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर व अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नरायन मिश्रा में शामिल होंगे। यूपी प्रभारी बनने के उपरान्त राधामोहन सिंह का पहला अयोध्या आगमन है। कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने के लिए महानगर व जिले की संयुक्त बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 14 दिसम्बर को कौशलपुरी स्थित सुरेन्द्र लान में 2 बजे अम्बेडकर नगर, बाराबंकी व अयोध्या के जिले तथा महानगर के मण्डल प्रभारियों की बैठक होगी। इसके उपरान्त तीन बजे से किसान सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें भी इन्हीं जनपदो के किसान सम्मलित होंगे। यूपी प्रभारी व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह के अयोध्या आगमन पार्टी के द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को भी जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के द्वारा किसानों को कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए प्रेरित किया जायेगा। हर क्षेत्र की सहभागिता निश्चित करने का प्रयास किया जायेगा। जिससे सम्मेलन का व्यापक असर हो। इस अवसर पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चौहान, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, डा अमित सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, अरविंद सिंह, परमानंद मिश्रा, शैलेन्दर कोरी, राधेश्याम त्यागी, दिवाकर सिंह, राजू सिंह मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.