

किसान धरना का आयोजन 14 को
अयोध्याजिलेराज्य December 12, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या 12 दिसंबर 2020 ।किसान विरोधी कानून के खिलाफ आंदोलन को मिली सहभागिता से समाजवादी पार्टी ने अब इस आंदोलन को आगे और बढ़ाने का मन बनाया है। पार्टी ने यह तय किया है कि इसी महीने की 14 तारीख को जिला मुख्यालय पर किसान धरना का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में अहिंसात्मक रूप से शामिल होते हुए सपा कार्यकर्ता जनमानस को सरकार विरोधी नीतियों से अवगत कराएंगे। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर तक किसान यात्राएं गांव गांव जाएंगी उसके बाद 14 दिसंबर को किसानों की समस्याओं के समर्थन में सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सभी जिला मुख्यालयों पर अहिंसात्मक किसान धरना कार्यक्रम में भागीदारी निभाएंगे ।उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देश पर इस कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई है, श्री यादव ने बताया कि 7 दिसंबर से किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने किसान यात्राएं निकालकर सरकार पर दबाव बनाया ,भाजपा सरकार द्वारा सत्ता के दुरुपयोग से दमन के बावजूद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में अपने अपने साधनों से पैदल, बैलगाड़ी, मोटर साइकिल ,साइकिल आदि से किसान यात्राएं लगातार निकाल रहे हैं ।उन्होंने कहा कि सड़कों पर ठंड से ठिठुरते किसान आंदोलनकारियों की जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार संवेदनहीन रवैया अपनाए हैं, भाजपा सरकार के कुशासन व किसान विरोधी नीतियों से प्रदेश का किसान बेहाल व परेशान है। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 14 दिसंबर को आयोजित किसान धरना कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से सिविल लाइन के गांधी पार्क में शाम 4:00 बजे तक आयोजित किया गया है जिसमें पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ,पूर्व विधायक अभय सिंह ,पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां, एमएलसी लीलावती कुशवाहा समेत जिला कमेटी व महानगर कमेटी के सारे पदाधिकारी,नेता व कार्यकर्ता इस आयोजन में शामिल होंगे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.