

प्रदेश मंत्री त्रयम्बक तिवारी का स्वागत
अयोध्याजिलेराज्य December 9, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। भाजपा राज्यसभा सांसद वीएल वर्मा व प्रदेश मंत्री त्रयम्बक तिवारी का पदभार ग्रहण के करने के उपरान्त प्रथम बार अयोध्या आगमन पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय की अगुवाई में नयाघाट पर भाजपा के द्वारा स्वागत किया गया। महापौर ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया इसके बाद रामलला व हनुमानगढ़ी का दर्शन कराया।
राज्यसभा सांसद वीएल वर्मा ने कहा कि गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाना हमारी प्राथमिकता है। केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार गरीबों के हितों के लिए काम कर रही है। प्रदेश मंत्री त्रयम्बक तिवारी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासित व राष्ट्र के प्रति समर्पित रहता है। सम्पर्क, संवाद व प्रवास के माध्यम से भाजपा लगातार समाज के आम लोगो से जुड़ी रहती है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या को पयर्टन नगरी के रुप विकसित करने के लिए यहां केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। विश्व की सुन्दर शहरों में अयोध्या को एक बनाने के प्रति हम संकल्पित है। अयोध्या का उसकी गरिमा व महिमा के अनुरुप विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, महामंत्री शैलेन्दर कोरी सहित अयोध्या के दर्जनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.