अज्ञात वाहन की टक्कर में ट्रेक्टर चालक घायल अज्ञात वाहन की टक्कर में ट्रेक्टर चालक घायल
दिनेश कुमार वैश्य बाबा बाजार मवई अयोध्या/ रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग परस्थित दलसरांय चौराहा के पास रौजागांव ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार से... अज्ञात वाहन की टक्कर में ट्रेक्टर चालक घायल

दिनेश कुमार वैश्य

बाबा बाजार मवई अयोध्या/ रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर
स्थित दलसरांय चौराहा के पास रौजागांव ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी।जिसमे ट्रेक्टर चालक गंभीर रुप से घायल हो गया।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व परिजनों की सहायता से घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां घायल की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेलसर गांव निवासी राम सुचित का तीस वर्षीय पुत्र पंकज कुमार अपना ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भेलसर की ओर आ रहा था कि तभी अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया।जिसमें ट्रैक्टर चालक पंकज कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व परिजनों की सहायत से घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में भर्ती कराया गया।घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *