

ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने लगाई जीत की हैट्रिक
अयोध्याजिलेराज्य December 4, 2020 Times Todays 0

गोरखपुर।
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 2020 के चुनाव में भी बाजी मारते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। इस सीट पर लगातार तीन बार जीतने वाले वह पहले प्रत्याशी बन गए हैं। उन्होंने अपने निकतटम प्रतिद्वंद्वी अजय सिंह को 1935 मतों से पराजित किया। ध्रुव को 11154 जबकि अजय सिंह को 9219 वोट मिला। चुनाव का फैसला दूसरी वरीयता के मतों की गिनती के बाद हुआ। 16 में से 14 प्रत्याशी परिणाम की दौड़ से बाहर (एलिमिनेट) होते गए। नई पेंशन के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव ने 4529 मत हासिल करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। चौथे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश कुमार यादव रहे, उन्हें 2667 वोट मिले। मंडलायुक्त/ रिटर्निंग आफिसर जयंत नार्लिकर ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया।श्री त्रिपाठी के जीत पर माध्यमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता राम अनुज तिवारी, जिला अध्यक्ष राकेश पांडे, माध्यमिक शिक्षक संघ के नेता व श्री राम वल्लभा इंटर कॉलेज ड्योढ़ी अयोध्या के प्रधानाचार्य आलोक कुमार तिवारी ,अंबेडकर नगर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय राज मिश्रा ने प्रसन्नता जताई है।
प्रथम एवं द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट
अवधेश कुमार यादव 2667
नागेंद्र दत्त त्रिपाठी 131
अजय सिंह 9219
अनिल कुमार गौतम 59
अनिल कुमार श्रीवास्तव 60
अरुण सिंह 235
देशबंधु शुक्ला 211
ध्रुव कुमार त्रिपाठी 11154
नरेंद्र सिंह 1607
नागेंद्र प्रताप सिंह 519
रमेश कुमार विमल 241
राजीव यादव 4529
राम प्रताप राम 610
राम जन्म सिंह 653
लाल बहादुर यादव 232
विभ्राट चंद कौशिक 553
कुल पड़े वोट 28802
अवैध मत 1277
No comments so far.
Be first to leave comment below.