

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुट जायें कार्यकर्ता: अभिषेक मिश्र
अयोध्याजिलेराज्य December 3, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जिसकी तैयारियों को लेकर महानगर की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। 15 दिनों तक चलने वाले पुनरीक्षण अभियान में सभी बूथों 8-8 मतदाता बढानें का लक्ष्य रखा गया है। बैठक के मुख्य अतिथि महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व अध्यक्षता अभिषेक मिश्र ने की।
बैठक को सम्बोधित करते हुए महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा लोकतंत्र में मतदान करना आवश्यक है यह हमारा अधिकार ही नही अपितु हमारा देश और समाज के प्रति दायित्व है। अधिक से अधिक संख्या में मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्यकर्ता व पदाधिकारी 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे सभी व्यक्तियों से सम्पर्क कर उन्हें मतदाता बनायेंगे जो अभी तक मतदाता नही है।
महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र ने कहा कि महानगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी मतदाता पुनरीक्षण कार्य में जुट जायें। 5 दिसम्बर से आरम्भ होने वाला मतदाता पुनरीक्षण अभियान 15 दिन चलेगा। प्रत्येक बूथ से 8 वोट तथा महानगर में कुल आठ हजार मतदाताओं को बढाने का लक्ष्य रखा गया है। मण्डल स्तर पर इसके लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। सभी मण्डल अध्यक्ष 4 दिसम्बर तक इसके लिए अपने मण्डलों की बैठक कर जिम्मेदारियां तय कर लें।
बैठक में मुख्य रूप से महंत मनमोहन दास, बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, परमानंद मिश्र, शैलेन्द्र कोरी, प्रतीक श्रीवास्तव, राजू सिंह, विद्याकान्त द्विवेदी, स्मृता तिवारी, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, डा राकेश मणि त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव, तिलकराम मौर्या, अंशुमान मित्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.