

बिना मास्क घूम रहे 52 का हुआ चालान
अयोध्याजिलेराज्य November 28, 2020 Times Todays News 0

दिनेश कुमार वैश्य
बाबा बाजार मवई अयोध्या/ दुपहिया वाहन चालको के खिलाफ मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मवई चौराहा पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान मे बिना मास्क के वाहन चला रहे 52 लोगो के विरुद्ध कोविड-19 अधिनियम के तहत चालान किया गया और 5200 रुपए समन शुल्क भी वसूला गया।वंही 11 बाइको का एम बी एक्ट मे चालान भी किया गया।
मवई थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम चेत यादव ने बताया कि बिना मास्क के घूम रहे 52 लोगों का चालान काटा गया है और 5200 रुपए समन शुल्क भी वसूला गया है।11 बाइको का एमवी एक्ट मे चालान भी किया गया।उन्होंने बताया कि यदि कोई भी वाहन चालक बिना मास्क पहने वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही कि जायेगी। उन्होंने कहा स्वयं मास्क पहनकर अपने को सुरक्षित रखते हुए दूसरे को भी सुरक्षित रखने में सहयोग प्रदान करें
No comments so far.
Be first to leave comment below.