

अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक ने पशु आश्रय स्थल का लिया जायजा
अम्बेडकर नगरजिले June 26, 2020 Times Todays News 0

आलापुर अंबेडकरनगर– भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ने जिले के आलापुर तहसील अंतर्गत चहोंड़ा शाहपुर स्थित पशु आश्रय स्थल का जायजा लिया तथा पशुओं के लिए आहार की व्यवस्था किया तथा अपने हाथों से पशुओं को केला खिलाया। भाजपा नेता अभिषेक चौधरी ने कहा कि सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना का इस पशु आश्रय स्थल पर बेहद सही ढंग से क्रियान्वयन हो रहा है यहां चारे पानी का इंतजाम सही है तथा पशुओं की काया भी ठीक है। इस दौरान उन्होंने पशु आश्रय स्थल पर काम कर रहे मजदूरों की समस्याएं भी सुनी तथा निस्तारण का भरोसा दिलाया।उक्त मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी डा0 विवेक सिंह हिंदू युवा वाहिनी के नेता अनिल सिंह देवी प्रसाद तिवारी राजू यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.