


अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की 27 जून को शाम पांच बजे आयोजित होने वाली रैली की तैयारियां भाजपा ने तेज कर दी है। पार्टी कार्यालय में जिले व महानगर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक हुई। जनपद से ढाई लाख लोगो को इस रैली से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसमें संगठनात्मक रुप से विभक्त जनपद के महानगर से 45 हजार व जिले से करीब दो लाख लोगो को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली एतिहासिक होने जा रही है। रैली को लेकर आम जनता में उत्साह नजर आ रहा है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली से यहां के डाक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, उद्यमी, व्यापारी, शिक्षक के साथ बड़ी संख्या में बुद्धजीवी वर्ग को जोड़ने की तैयारी की गयी है।। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि जिले की हर विधानसभा से पचास हजार लोग इस रैली के साक्षी बनेंगे। बूथ व ग्राम स्तर पर इसके लिए व्यापक स्तर पर सम्पर्क स्थापित किया गया है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महंत मनमोहन दास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, कमलेश श्रीवास्तव, राधेश्याम त्यागी, परमानंद मिश्रा, दिवाकर सिंह, शिवम सिंह, राजेश सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.