कांग्रेसजनों में शोक की लहर कांग्रेसजनों में शोक की लहर
अयोध्या/ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष,राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के असामयिक निधन की खबर से अयोध्या कांग्रेसजनों में शोक की लहर... कांग्रेसजनों में शोक की लहर

अयोध्या/ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष,राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के असामयिक निधन की खबर से अयोध्या कांग्रेसजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालय कमला नेहरू भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ अपने प्रिय नेता के चित्र पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर एवं 2 मिनट का मौन रखकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं ईश्वर से स्व.अहमद पटेल की आत्मा को शांति एवं उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव महानगर,एआईसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल हकीम,किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिनेश शुक्ला,मंडल सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र पाण्डेय,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी,एनएसयूआई के शैलेश शुक्ल,बृजेश रावत,विजय पाण्डेय,सुरेन्द्र सिंह सैनिक,प्रभात यादव,भीम शुक्ला,अमरजीत रावत,राजेश यादव,रामकुमार यादव,शैलेन्द्र यादव,वीरेन्द्र सैनी आदि उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष/पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने श्री अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा एक महान नेता,कांग्रेस का निष्ठावान सिपाही, हमारे परम आत्मीय नेता का निधन हम सब के लिये बहुत ही दुःखद है उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिजनों को ईश्वर से साहस शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *