

एनटीपीसी टाण्डा में ऊर्जा संरक्षण से सम्बंधित उपायों की जानकारी दी
अयोध्याजिलेराज्य November 24, 2020 Times Todays 0

डॉ. मनी राम वर्मा
एनटीपीसी टाण्डा के द्वारा ऊर्जा संरक्षण जागृति अभियान के अन्तर्गत सप्तरंग क्लब मे
बच्चों, महिलाओं एवं छात्रों को ऊर्जा संरक्षण से सम्बंधित विभिन्न व्यवहारिक
उपायों की जानकारी दी गयी तथा ऊर्जा संरक्षण से होने वाले लाभों जैसे की ऊर्जा
की बचत, पैसे की बचत, प्राकृतिक संसाधनों की बचत एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के
बारे में भी चर्चा की गयी। इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं एवं छात्रों के लिए
चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन ई.ई.एम.जी. विभाग के तत्वाधान
में आयोजित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने ब-सजय-ंउचयच-सजय़ के प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

महिलाओं की चित्रकला प्रतियोगिता में श्रीमती नेहा श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
जबकि श्रीमती रूचि ने द्वितीय तथा श्रीमती मञ्जू-ुनवजया ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। नारा
लेखन प्रतियोगिता में श्रीमती ममता सबसे आगे रहीं तथा श्रीमती रैना मिश्रा एवं श्रीमती
नेहा श्रीवास्तव ने द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की प्रतियोगिता
में विवेकानंद स्कूल की तृप्ति वत्स प्रथम,सनी कुमार एवं मीनाक्षी द्वितीय एवं तृतीय रहे।
ऊर्जा संरक्षण जागृति अभियान का सफल आयोजन परियोजना प्रमुख के.एस.राॅव के कुशल
मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती स्वर्णलता
राव ने सभी प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया तथा निर्णायक
मंडल के तौर पर गरिमा महिला मंडल की सदस्यों श्रीमती नीता सेन-, श्रीमती
सरोज अहलावत एवं डॉ साधना तिवारी ने बारीकी से जाँच कर
विजेताओं का चुनाव किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक
राजीव त्रिपाठी एवं गरिमा महिला मंडल की सचिव श्रीमती प्रिया सक्सेना ने महत्वपूर्ण
भूमिका अदा किया।ज्ञात रहे की समाज के वृहत्तर भाग तक ऊर्जा संरक्षण का लाभ पहुंचने हेतु महरीपुर ग्राम सभा में इस तरह का कार्यक्रम मानव संसाधन विभाग के नैगमिक सामाजिक दायित्व के अंतर्गत दिनांक 21 नवंबर को किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में ऊर्जा संरक्षण के
व्यवहारिक उपायों की जानकारी के अलावा प्रतिभागियों के बीच एल.ई.डी. बल्ब का
भी वितरण किया गया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.