

बालिकाओं की सुरक्षा की शपथ दिलाई गई
अयोध्याजिलेराज्य November 23, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या/ डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के वीमेन ग्रीवेंस एंड वेलफेयर सेल द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति मिशन शक्ति अभियान के तहत आज आध्यात्मिक साधनों में महिला सशक्तीकरण विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की मुख्य वक्ता योगा प्राण विद्या हीलर एंड ट्रेनर वाराणसी की इंदु सिंह ने बताया कि महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेना होगा। इससे उनके सर्वांगीण विकास के साथ-साथ परिवार भी मानसिक तौर पर स्वथ्य रहेगा। आध्यात्मिक रूप से सशक्त महिला आन्तरिक शक्ति और आत्म सम्मान से समृद्ध होती है। उन्होंने बताया कि हमारे अन्दर कई तरह के विचार आते है। जिससे हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है,वेबिनार की अध्यक्षता कर रही वीमेन ग्रीवेंस एंड वेलफेयर सेल की समन्वयक प्रो0 तुहिना वर्मा ने बताया कि महिलाओं को स्वस्थ्य रखने में आध्यात्मिकता का विशेष महत्व है, इसकी ओर अग्रसर होने से शरीर के अन्य विकार मानसिक तौर पर ठीक हो जाते है। प्रो0 वर्मा ने बताया कि महिलाएं अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिकता का सहारा लेकर स्वयं को मानसिक तौर पर मजबूत कर सकती है। वेबिनार में प्रो0 वर्मा द्वारा अभिभावकों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर मनीषा यादव द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 सरिता द्विवेदी ने किया। वेबिनार में प्रो0 नीलम पाठक, डाॅ0 सिंधु सिंह सहित बड़ी संख्या मे छात्राएं आॅलाइन जुड़ी रही।
No comments so far.
Be first to leave comment below.