

कच्ची दीवार गिरने से महिला सहित चार घायल
अयोध्याजिलेराज्य November 21, 2020 Times Todays News 0

दिनेश कुमार वैश्य
बाबा बाजार मवई अयोध्या/ मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मांजनपुर गांव में मिट्टी की एक कच्ची दीवार अचानक गिरने से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।ग्रामीणों ने घायलों को मवई चौराहा स्थित निजी अस्पताल पहुँचाया।जहाँ सभी का इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मांजनपुर गांव निवासी श्री केश प्रजापति अपनी दीवार पर रक्खा छप्पर को सही करने के लिए पड़ोस के कुछ लोगो को बुलाकर सही कर रहे थे कि अचानक गारे से बनी दीवार भरभरा कर गिर गई।जिसमें श्री केश प्रजापति पुत्र राम प्रकाश उम्र 26 वर्ष,रविन्द्र कुमार पुत्र राम चंदर उम्र 17 वर्ष,मनीष कुमार यादव पुत्र फतेह बहादुर यादव उम्र 16 वर्ष तथा कुंता देवी उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।चीख पुकार सुन कर ग्रामीणों ने घायलों को मवई चौराहा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जंहा सभी घायलों का इलाज चल रहा है।बताते हैं कि इस दुर्घटना में श्री केश का पैर भी टूट गया है। जानकारी के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर बताए जाते हैं
No comments so far.
Be first to leave comment below.