किशोर का 22 दिन बाद भी नही लगा सुराग किशोर का 22 दिन बाद भी नही लगा सुराग
दिनेश कुमार वैश्य बाबा बाजार मवई अयोध्या/ पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जखौली से 22 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिरियों में लापता हुए किशोर का... किशोर का 22 दिन बाद भी नही लगा सुराग

दिनेश कुमार वैश्य

बाबा बाजार मवई अयोध्या/ पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम जखौली से 22 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिरियों में लापता हुए किशोर का अभी तक कोई सुराग न लगने से परिजनों की परेशानी बढ़ती जा रही है। युवक के पिता ने अपने पुत्र के अपहरण होने की आशंका जताते हुए पटरंगा थाना में प्रार्थना पत्र दिया।
थाना क्षेत्र के ग्राम जखौली के सूर्यनाथ पाण्डेय का लड़का अनुपम पाण्डेय (मिन्टू) 22 वर्ष गत माह 26 अक्टूबर को जखौली चौराहे पर बाल कटवाने के लिये घर से निकला था।फिर वह वापस नही लौटा।परिजिनों ने काफी खोजबीन किया जब कहीं कोई सुराग नही लगा तो पिता सूर्यनाथ पाण्डेय ने पटरंगा थाना पहुंच कर अपने पुत्र के अपहरण होने की आशंका की सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक थाना पटरंगा अशोक कुमार सिंह ने अपराध संख्या 213/20 धारा 364 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक गुलाम रसूल को दे दी।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अनुपम पाण्डेय की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *