गांजा के साथ युवक गिरफ्तार गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
दिनेश कुमार वैश्य बाबा बाजार मवई अयोध्या/ रुदौली सर्किल के पटरंगा थाना की पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर... गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

दिनेश कुमार वैश्य

बाबा बाजार मवई अयोध्या/ रुदौली सर्किल के पटरंगा थाना की पुलिस ने एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष पटरंगा ए के सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक क्षेत्र के ग्राम सभा सरैठा के पास अवैध गांजा लेकर जा रहा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पटरंगा ने तत्काल उप निरीक्षक जेतेन्द्र यादव का,कमलेश यादव,का0 आकाश कुमार,मनीष अली,का0 सन्दीप पाल को तत्काल मुखबिर द्दारा बताए गए स्थान पर भेजा उप निरीक्षक जितेंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ ग्राम सरैठा के मुड़मजनी पुल के पास पहुंचकर मौके से आरोपी लालता प्रसाद पुत्र श्री पाल 30 वर्ष निवासी ग्राम सभा पुरायँ थाना पटरंगा को 920 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।उपनिरिक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को मु0अ0सं0 244/20 धारा 8/20 एन डी,पी,एस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *