

बालिकाओं को शासन द्वारा निर्गत टोल फ्री नंबरों से अवगत कराया
अयोध्याजिले November 17, 2020 Times Todays 0

अयोध्या। महिला सशक्तीकरण और उत्थान के लिए मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं को छोटे समूह में बुलाकर शासन द्वारा निर्गत टोल फ्री नंबरों से अवगत कराया। कम्पोजिट विद्यालय पाराताज़पुर,हैरिंगटनगंज में आयोजित एक सादे समारोह में मिशन शक्ति के अन्तर्गत कार्य के लिए बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में जिला स्काउट मास्टर अनूप मल्होत्रा व साथी संस्था की कार्यकत्री अल्का ने महिला सशक्तिकरण एवं उत्थान हेतु महिला अभिभावकों,बालिकाओं और विद्यालय की रसोइयों को जानकारी प्रदान की। उपस्थित सदस्यों को महिला हेल्पलाइन 1090 तथा 181 के साथ कोविड 19 के बारे में विधिवत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया । प्रधानाध्यापक विद्यासागर मिश्र ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बालिका सृष्टि ने घर पर ही स्वनिर्मित चार्ट द्वारा सभी को मिशन शक्ति का संदेश दिया। इस मौके पर सुषमा तिवारी,सत्यप्रकाश,मो. इरशाद , देवमणि तिवारी,अवधेश कुमार,रामदेव मौजूद रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.