

56 भोग प्रसाद का आयोजन
अयोध्याजिलेराज्य November 16, 2020 Times Todays News 0

गोसाईगंज। नगर में दीपावली के बाद परंपरागत रूप से महादेवा घाट पर तथा पोस्ट ऑफिस गली श्री राम जानकी मंदिर में अन्नकूट के अवसर पर 56 भोग प्रसाद का आयोजन किया गया। महादेवा घाट पर कल्लू कसौधन गप्पू बर्नवाल नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र अनिल कुमार मल्लो तमसा बचाओ संघर्ष समिति के अशोक चौरसिया आदि शामिल रहे। यहां पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी तरफ कटरा मोहल्ले के श्री राम जानकी मंदिर में अन्नकूट पूजा का आयोजन किया गया। तथा छप्पन भोग लगाया गया। उपरोक्त अवसर पर बृजेश चौरसिया सचिन गुप्ता उधो गुप्ता ममता गुप्ता आदि शामिल रहे। यहां भी श्रद्धालुओं ने छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण किया।
ReplyForward |
No comments so far.
Be first to leave comment below.