

धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्यौहार
अयोध्याजिलेराज्य November 16, 2020 Times Todays News 0

सूर्यभान गुप्ता
गोसाईगंज। नगर तथा आसपास ग्रामीण क्षेत्र में दीपावली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महंगाई का असर साफ साफ दिखाई पड़ा। शाम होते ही नगर में महिलाओं ने घरों में पूजा अर्चना शुरू कर दी। बच्चों ने देर रात तक पटाखे फोड़े। लोगों ने घरों में नए लक्ष्मी गणेश कुबेर तथा हनुमान जी की पूजा अर्चना की। लोगों ने रात के मुहूर्त में भी धन की लक्ष्मी तथा गणेश जी की पूजा साल भर के लिए मंगल रहे इसीलिए किया गया। दूसरे दिन अन्नकूट की पूजा की गई। इस अवसर पर नगर के सीताराम घाट पर एक नए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अनुसार वीर सावरकर ब्रिज पर बृजेश चौरसिया शेखर जायसवाल डॉक्टर विजय लक्ष्मी जयसवाल भाजपा नेता कन्हैयालाल त्रिपाठी समेत नौजवानों की एक टीम ने दीपोत्सव का कार्यक्रम किया तथा रंगोली बनाई।

आयोजक बृजेश चौरसिया द्वारा बताया गया कि सीता राम घाट पर दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत 5100 दीपों का प्रज्वलन किया गया। उस एक तो उक्त अवसर पर गोसाईगंज विकास संघर्ष समिति के शेखर जयसवाल भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर लक्ष्मी जयसवाल कन्हैयालाल त्रिपाठी ने पूजा अर्चना की। उक्त अवसर पर वीर सावरकर चौक भी खूब आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
No comments so far.
Be first to leave comment below.