

प्रमुख धार्मिक स्थलो पर भी दीये जलाने की व्यवस्था
अयोध्याजिलेराज्य November 12, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या (सूवि)/ जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दीपोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए बताया कि इस बार 05 लाख 50 हजार दीये रोशन किये जायेंगे जो एक कीर्तिमान होगा इसके साथ ही सभी मंदिरो, घाटो, कुण्डो, प्रमुख धार्मिक स्थलो पर भी दीये जलाने की व्यवस्था की गई है साथ ही अयोध्या वासियो द्वारा प्रमुख चैराहो एवं घरो में दीपक जलाने के साथ झालरो से सजावट की जायेगी। इस बार की दीपावली भव्य एवं दिव्य होने के साथ पूरे विश्व के लिए यादगार होगी। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि रामायण काल से संबंधित 11 झांकियाॅ सूचना विभाग द्वारा तैयार कराई जा रही है जो अंतिम चरण में है जिस विषय वस्तु पर आधारित झाॅकी होगी उसी के अनुसार उत्कृष्ठ कलाकार लगाये गये है। दो झाॅकियो के बीच सभी विधाओ के कलाकार अपने कलाओ का प्रदर्शन भी करेंगे जो अपने आप में एक आर्कषण होगा। जिलाधिकारी ने आगे बताया कि चूंकि इस बार कोविड-19 का संकट चल रहा है ऐसे में केवल कार्यक्रम स्थलो व उसके आस-पास बहुत ही सीमित संख्या में लोगो को प्रवेश मिलेगा जिनके पास जिला प्रशासन द्वारा जारी परिचय पत्र एवं पास होंगे। कार्यक्रम स्थल पर जो भी व्यक्ति आयेंगे उन्हें मास्क लगाना अनिवार्य होगा। चूंकि कार्यक्रम स्थल पर बहुत सीमित संख्या में ही लोगो को प्रवेश मिलेगा ऐसे में शासन स्तर पर सूचना विभाग के माध्यम से दूरदर्शन, नेशनल चैनल व एएनआई एजेन्सी के माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है, यूट्यूव पर भी लाइव प्रसारण देखा जा सकता है उपरोक्त के अतिरिक्त कार्यक्रम के लाइव को देखने के लिए सूचना विभाग में 20 एलईडी डिस्प्ले बोर्ड तथा 30 से अधिक एलईडी वैन कार्यक्रम स्थल के आस-पास प्रमुख स्थलो, चैराहो पर तैनात कर दिये गये है। डिस्प्ले बोर्ड एवं एलईडी वैन ने प्रदर्शन का संचालन प्रारम्भ कर दिया है। अन्य जनपदो से अयोध्या की तरफ आने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गो पर तथा कार्यक्रम स्थल के आस-पास सूचना विभाग ने 11 सौ से अधिक होर्डिग्स व 2000 हजार स्टैण्डी लगाई गयी है जिससे दीपोत्सव कार्यक्रम की भव्यता बढ़ी है। मुख्य कार्यक्रम के दिन दिनांक 13 नवम्बर को साकेत डिग्री कालेज से झाॅकियां रामकथा पार्क के तरफ रवाना होगी जिसका जनमानस द्वारा रास्ते भर स्वागत किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी के द्वारा झाॅकियों का अवलोकन भी किया जायेगा तद्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा सरयू पर बने हैलीपैड पर चैदह वर्ष वनवास के बाद अयोध्या लौटे प्रभु श्री राम माता सीता व अनुज लक्ष्मण के स्वरूप के स्वागत करते हुए रामकथा पार्क में राज्याभिषेक पूरे सनातन धर्म के अनुसार विधिविधान से वैदिक मंत्रोउचारण के साथ किया जायेगा, तद्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा माॅ सरयू जी की आरती व राम की पैड़ी पर दीप प्रज्वलित किया जायेगा। राम की पैड़ी पर ही रामदरबार के लिए आर्कषण मंच बनाया गया है। तदपश्चात अन्य कार्यक्रमो के पश्चात रामकथा पार्क में अन्य प्रान्तो के कलाकारो द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा जिसका अवलोकन मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम का दूरदर्शन, एएनआई एवं आइडियल मीडिया ग्रुप द्वारा सजीव प्रसारण हेतु व्यवस्था की जायेगी तथा इसका समय से लिंक उपलब्ध कराया जायेगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप सूचना निदेशक डा0 मुरलीधर सिंह ने बताया है कि दीपोत्सव के समय मीडिया सेन्टर में कोविड डेस्क की स्थापना की गई है सभी पत्रकारो का कोविड परीक्षण के बाद मीडिया सेन्टर में प्रवेश होगा सभी को कोविड प्रोटोकाल का मानने का अनुरोध किया गया है तथा क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश कुमार राय मो0ंनं0 9454401394 एवं उप निदेशक सूचना का मो0नं0 9453005405 एवं 7080510637 पर कोई मीडिया कर्मी जिसको ओबी वैन लगाना हो उसकी ओबी वैन कटरा अयोध्या पुराने पुल पर चैधरी चरण सिंह घाट के पीछे मीडिया सेन्टर के आस-पास लगा सकता है
No comments so far.
Be first to leave comment below.