

बाढ़ से बचाव की तैयारियों का जल शक्ति मंत्री ने लिया जायजा
अयोध्याअवर्गीकृत June 25, 2020 Times Todays News 0

प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने आज अयोध्या पहुंचकर वहां बाढ़ से बचाव से संबंधित प्रशासनिक अमले की तैयारियों का जायजा लिया। इसी क्रम में जल शक्ति मंत्री ने रुदौली तहसील क्षेत्र के सरयू नदी से सटे गांव महू का पुरवा का निरीक्षण किया। जल शक्ति मंत्री ने गांव में बाढ़ से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि अफसरों ने यहां अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने रात दिन एक कर इस प्रोजेक्ट पर पूरा ध्यान दिया और उसी का नतीजा है कि इस गांव में बाढ़ की व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। डॉ सिंह ने कहा कि जनहानि धन हानि और जमीन हाथ से बचाने के लिए प्रदेश सरकार संकल्प बंद है प्रत्येक दिन बाल से निपटने के कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं और सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। डॉ महेंद्र सिंह आज अयोध्या और बस्ती जिले में बाढ़ से तैयारियों का जायजा लेने के लिए निकले हुए थे
No comments so far.
Be first to leave comment below.