

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले जिला मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह
अयोध्याजिलेराज्य November 9, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या 9 नवंबर 2020। भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ रजनीश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करके उन्हें राम नगरी से जुड़ी तमाम जानकारियां मुहैया कराई। पिछले दिनों नई दिल्ली गए डॉ. रजनीश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की ,इस दौरान श्री नड्डा ने उन्हें स्वामी विवेकानंद से संबंधित एक पत्रिका भी उपहार स्वरूप भेंट किया। डॉ. सिंह ने बताया कि इस मुलाकात में पार्टी अध्यक्ष ने उनसे जिले की मौजूदा स्थितियों के बारे में जानकारी ली साथ ही पार्टी द्वारा चलाए गए प्रशिक्षण वर्ग के बारे में भी उनसे पूछा ।डॉ. सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग की कामयाबी समेत जिले के तमाम विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती के बारे में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को जानकारियां दी।श्री नड्डा ने उन्हें और अयोध्या जिले के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों और रीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए बधाई भी दिया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.