

दीपोत्सव स्थल पर नारी सशक्तीकरण की प्रतिकृति भी होगी
अयोध्याजिलेराज्य November 9, 2020 Times Todays 0

अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के निर्देश पर दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए अयोध्या के राम की पैड़ी पर कुल 24 घाटों पर मार्किंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्किग का कार्य काविड-19 के अनुपालन में स्वयंसेवकों द्वारा दीपोत्सव स्थल पर सावधानी पूर्ण समन्वयकों की देख रेख किया जा रहा है। दीपोत्सव समन्वयक प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि दीपोत्सव स्थल पर राम जी, हनुमान प्रतिकृति, राम मन्दिर, नारी सशक्तीकरण पर दीप प्रज्जवलित कर जन समुदाय को संदेश दिया जाना है। इस बार दीपोत्सव स्थल का क्षेत्र काफी विस्तृत कर दिया गया है। इसी कारण आयोजन के लिए बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सभी टीमों को उनसे सम्बन्धित दायित्व सौपे जा चुके है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के स्वयंसेवकों के साथ स्वयंसेवी संगठनों एवं शासन-प्रशासन के लोगों का भी सहयोग बड़े पैमाने पर मिल रहा है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.