

वनवासियों ने भू-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोला
आजमगढ़जिलेराज्य November 7, 2020 Times Todays News 0

अभिषेक पाठक/ सौरभ सिंह
आजमगढ़- रानी की सराय गांव जगरनाथ सराय निवासी बनवासियों ने भू माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डीएम व मंडलायुक्त से न्याय की गुहार लगायी है। शिकायती पत्र में रजई विनोद आदि वनवासियों ने बताया है कि रानी की सराय के जगरनाथ सराय में जमींदारी प्रथा से ही खसरा खतौनी में उनके पूर्वजों का नाम दर्ज है। जिस पर मंडई बनाकर वर्षो से हम लोग रहते आये है। आरोप है कि वर्तमान प्रधान के शह पर गांव के ही कुछ लोग जानमाल की धमकी देकर अनपढ़ वनवासियों को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की साजिश कर रहे है। जिसको लेकर कई बार शिकायती पत्र दिया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हैए जिसके कारण भू माफियाओं का हौसला बुंलद है और वह मड़ई से निकलकर अन्यत्र चले जाने की धमकी देते हुए आग लगाने की बात कहकर आये दिन भयभीत कर रहे हैए जिसके कारण पीड़ित वनवासी बेहद परेशान है। इसी को लेकर शिकायती सौंपकर मंडलायुक्त व डीएम से कार्यवाही की मांग करते हुए प्रधान व अन्य के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग किया है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.