गाय के गोबर से निर्मित दीपक से अयोध्या को प्रकाशमय करने की योजना गाय के गोबर से निर्मित दीपक से अयोध्या को प्रकाशमय करने की योजना
अयोध्या। गाय के गोबर व मूत्र से निर्मित दीपक से अयोध्या जनपद के प्र्रमुख स्थलों को प्रकाशमय करने की अपनी योजना पर श्याम शक्ति... गाय के गोबर से निर्मित दीपक से अयोध्या को प्रकाशमय करने की योजना

अयोध्या। गाय के गोबर व मूत्र से निर्मित दीपक से अयोध्या जनपद के प्र्रमुख स्थलों को प्रकाशमय करने की अपनी योजना पर श्याम शक्ति गोशाला ने कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास को संस्था के द्वारा दीपक भेंट करके अभियान की शुरुवात की गयी। नया घाट स्थित हनुमानगढ़ी के महंत त्यागी नारायन दास को भी दीपक भेंट किया गया।
नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि गाय के गोबर से निर्मित दीपक प्रज्जवलित होने के बाद आध्यात्मिकता की रश्मि भी प्रसारित करते है। दीपावली व उससे पहले मंदिर में होने वाले आयोजनों में इन दीपकों को प्रज्जवलित किया जायेगा। इन दीपकों का प्रयोग गोसंवर्धन व गोसंरक्षण को सम्बल प्रदान करने के साथ प्रदूषण को रोकने में भी सहायक होगा। संस्था के महासचिव प्रवीण दूबे ने बताया कि अयोध्या के सभी प्रमुख मंदिरों में आने वाले समय में दीपकों का वितरण किया जायेगा। इसके साथ में शहर के प्रमुख स्थानों पर भी दीपक जलाने के लिए संस्था के सदस्यों को लगाया गया है। वह अपने आसपास स्थित धार्मिक व सार्वजनिक स्थलों पर दीपक प्रज्जवलित करेंगे। दीपावली के दिन सरयू तट तथा अन्य स्थलों पर दीपक प्रज्जवलित किया जायेगा। इसके लिए गौशाला में युद्धस्तर पर दीपक का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के सदस्यों में अमित तिवारी, पवन मिश्रा, अमित मिश्रा मौजूद रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *