

कैंसर के खिलाफ जागरूकता गोष्ठी
अयोध्याजिलेराज्य November 3, 2020 Times Todays News 0

अयोध्या/ नारायण कैंसर सेवा संस्थान,रायगंज अयोध्या के कार्यलय पर निदेशक नन्द कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई।संचालन डॉ महेन्द्र सिहं ने किया।बैठक मे राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस ( 7 नवंबर)पर तीन दिवसीय कार्यक्रम निर्धारित किया गया,राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस की पूर्व संध्या 6 नवंबर को जनता होम्यो हाल,श्रृगारहाट अयोध्या में कैसर के खिलाफ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन कराया जायेगा। 7 नवंबर को कैंसर पीड़ितो/डेगू के मरीजो के लिए समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैक जिला अस्पताल पर कराया जायेगा। 8नवबंर को पत्रक बाँटकर लोगो को कैंसर के खिलाफ जागरूक किया जायेगा।बैठक में प्रमुख रूप से गौरव तिवारी”वीरू”,राजेश कसौधन,डॉ जगदीश जायसवाल,देवी प्रसाद, सुनील कुमार गुप्ता सेठे,संजय गुप्ता,अरविंद तिवारी प्रमुख रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.