

पुलिस ने नामजद अभियुक्तों को फरार घोषित किया
अयोध्याजिलेराज्य November 3, 2020 Times Todays News 0

गोसाईगंज। बीते दिनों चंदौली निवासी बसंत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों अभियुक्तों के बारे में सूचना देने वाले को इनाम देने की घोषणा करते हुए उन्हें फरार घोषित किया। उनके फोटो के साथ जगह-जगह पोस्टर चिपकाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक बसंत सिंह एक मामले में गवाह था। आरोपियों ने उसे गवाही न देने की बार-बार धमकी दी थी। नहीं मानने पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों को फरार घोषित किया है। पुलिस के अनुसार कथित रूप से आरोपी आलोक और दुर्गेश के घरों पर भी नोटिस चस्पा की गई है। कोतवाल श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि एनबीडब्ल्यू भी हुआ है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.