व्यक्तित्व का विकास मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण : संजीव सिंह व्यक्तित्व का विकास मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण : संजीव सिंह
अयोध्या भारतीय जनता पार्टी बीकापुर विधानसभा के रानी बाजार मंडल में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग  कार्यक्रम का समापन हुआ समापन सत्र में बोलते हुए... व्यक्तित्व का विकास मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण : संजीव सिंह

अयोध्या

भारतीय जनता पार्टी बीकापुर विधानसभा के रानी बाजार मंडल में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग  कार्यक्रम का समापन हुआ समापन सत्र में बोलते हुए जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि में भाजपा की भूमिका पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से परिचित कराया,एवं कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया, व्यक्तित्व विकास के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व का विकास मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, भारतीय जनता पार्टी में हमारा दायित्व क्या है, हमारा आचार विचार क्या है, हमारा आचरण कैसा है, उसके प्रति  कार्यकर्ताओं को सजग रहने की सलाह दी । जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी क्या भूमिका हो सकती है उसपर अपने विचार व्यक्त किये। आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा  इस पर बोलते हुए जिला उपाध्यक्ष राम मोहन भारती ने कार्यकर्ताओं को विचारधारा से परिचित करवाया भाजपा का इतिहास एवं विकास पर पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ओम प्रकाश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास से कार्यकर्ताओं को परिचित कराया, वरिष्ठ नेता ब्रह्मानंद शुक्ला ने हमारे कार्य पद्धति एवं संगठन संस्था में हमारी क्या भूमिका हो सकती है हम क्या कर सकते हैं, पिछले 6 साल में अंत्योदय प्रयास हुए हैं ,उस पर विचार व्यक्त करते हुए पार्टी  कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र की सरकार ने प्रदेश की सरकार ने पिछले 6 वर्षों के अंदर गरीब कल्याण, समाज कल्याण के बहुत काम किए समाज के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने में ईमानदारी से लगे  तभी हमारा अंत्योदय लक्ष्य सफल हो सकता है । सुरक्षा समर्थ के साथ आत्मनिर्भर भारत पर बोलते हुए जिला महामंत्री अशोक कसौधन ने युवाओं को स्वावलंबन  का पाठ पढ़ाया एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमलेश सिंह ने रानी बाजार में की एवं कार्यक्रम का संचालन जगदंबा मिश्रा ने किया कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह शिव शंकर पांडे आशुतोष सूर्य नारायण गुप्ता सत प्रकाश दुबे समय सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *