बिचैलियों से धान क्रय न करने के निर्देश बिचैलियों से धान क्रय न करने के निर्देश
अयोध्या 02 नवम्बर 2020 (सूवि)ः-जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दर्शन नगर एवं पूरा बाजार स्थित धान क्रय केंद्र पहुंच कर धान क्रय के साथ... बिचैलियों से धान क्रय न करने के निर्देश

अयोध्या 02 नवम्बर 2020 (सूवि)ः-जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने दर्शन नगर एवं पूरा बाजार स्थित धान क्रय केंद्र पहुंच कर धान क्रय के साथ किसानों की सुविधाओं के निरीक्षण के साथ किसानों को क्रय किए गए धान के भुगतान की स्थिति की समीक्षा की, तथा सभी केन्द्र प्रभारियों को धान क्रय में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी दोनों धान क्रय केंद्रों पर स्थापित इलेक्ट्रानिक कांटा तथा खाली बोरे का निरीक्षण किया गया। दर्शन नगर में मौके पर पहुंच ददेरा के किसान हरिराम वर्मा का धान की तौल किया जा रहा था, जिलाधिकारी ने किसान हरिराम वर्मा से धान के बाजार मूल्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ पूछा कि धान क्रय केंद्र पर आप सभी को कोई समस्या तो नहीं है। भुगतान की स्थिति के बारे में सचिव ने बताया कि 26 अक्टूबर तक सभी किसानों के धान के मूल्य का भुगतान कर दिया गया। दर्शन नगर से निकलकर जिलाधिकारी पूरा बाजार स्थित धान क्रय केंद्र पहुंचे जहां किसान विवेक सिंह के धान की तौलाई की जा रही थी, मौके पर उपस्थित कर्मचारी द्वारा बताया गया कि अब तक इस केंद्र पर 4 किसानों से 120 कुंटल धान का क्रय किया गया है तथा चारों किसानों से क्रय किए गए धान के मूल्य का भुगतान उनके खाते में जमा कर किसान बंधुओं को बता दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय केंद्र पर कोई समस्या या परेशानी हो तो उसे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, जिला खाद्य विपणन अधिकारी को अवगत करायेंगे तो समस्या का तत्काल निराकरण होगा। उन्होंने बिचैलियों से धान क्रय न करने के सख्त निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी किसानो से अपना धान क्रय केन्द्र पर बिक्रय करने की अपील की है।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *