

कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष की तीन बेटियां शिक्षक बनीं
अयोध्याजिलेराज्य November 2, 2020 Times Todays 0

गोसाईगंज। ग्राम रहेरवा निवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह की तीन बेटियां शिक्षक बनीं हैं। लोकसेवा आयोग से सूबी सिंह का चयन जीजीआइसी में सहायक अध्यापक व बबली सिंह का जीजीआइसी में प्रवक्ता के पद पर हुआ है। तीसरी बेटी ब्यूटी सिंह उच्चतर शिक्षा आयोग से शिक्षाशास्त्र की असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए चयनित हुई हैं। इनमें सूबी सबसे बड़ी व ब्यूटी सबसे छोटी हैं। तीनों की सफलता जहां औरों के लिए प्रेरणादायी है तो क्षेत्र के लिए गौरवमयी भी। अनिल सिंह ने तीनों बेटियों को प्रयागराज भेजकर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कराई थी। अनिल कहते हैं कि बेटियां उनके लिए गौरव हैं। अनिल सिंह का एक पुत्र भी है, जो दिल्ली में तैयारी कर रहा है। उनके पुत्र अरुण सिंह भी नेट उत्तीर्ण हैं। तीनों बहनें अपने चाचा उदित नारायण सिंह को अपना आदर्श मानती हैं। वे वाणिज्यकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भी पीसीएस उत्तीर्ण किया था। तीनों बहनें मानती हैं कि माता-पिता और चाचा के बताए रास्ते पर चल कर यह सफलता हासिल हुई है।
No comments so far.
Be first to leave comment below.