

नगर निगम बना भ्रष्टाचार का अड्डा: सरोज यादव
अयोध्याजिलेराज्य November 2, 2020 Times Todays 0

अयोध्या, 02 नवम्बर।नगर निगम अयोध्या द्वारा विकास कार्यों में किये जा रहे भ्रष्टाचार एवं जन विरोधी कार्यों के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही हेतु 09 सूत्रीय माँग-पत्र/ज्ञापन सौपा गया, महानगर महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव ने नगर निगम पर भ्रष्टाचार का अड्डा बन जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि यहाॅं पदाधिकारी/अधिकारी या कर्मचारी लूट-खसोट में लिप्त हैं। कहा कि स्थिति यह है कि नगर निगम में वहीं होगा जो सरदार कहेगा लेकिन यह गब्बर का रामगढ़ नहीं है। यहाॅं की जनता उठ खड़ी हुई तो सब को छोड़कर भागना होगा। यहाॅं किसी पर किसी का नियन्त्रण नहीं है। सरकारी पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। अगर कहीं सड़क एवं नाली निर्माण हो रहा है तो वहाॅं व्यवहार अदायगी करके उस नाली का दिशा परिवर्तन भी कर दिया जाता है। सड़कों को अप डाउन किया जाता है, ज्ञापन देने वालों में जमीर सिकन्दर, अल्पना, सविता मल्होत्रा, नसरीन बानो, निशा खाॅं, गीता तिवारी, मंगला श्रीवास्तव, अर्पणा, दूधनाथ यादव अधिवक्ता सभा, चन्द्रभान यादव महासचिव अधिवक्ता, सहजराम यादव, प्रदीप यादव, धनीराम यादव, इश्तियाक खाॅं आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.