

सरकार जनता के अधिकारों को छीन रही: लीलावती कुशवाहा
अयोध्याजिलेजौनपुर October 30, 2020 Times Todays News 0

जौनपुर
ग्राम सभा बक्सा, हसरौली, बेलछा , सभेपुर,उचौरा,अलहदीया,में सपा ने चौपाल लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता राहुल गौड ने किया। संचालन प्रभाकर मौर्य ने किया। चौपाल की मुख्य अतिथि लीलावती कुशवाहा सदस्य विधान परिषद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने आम जनता को ठगा है एक वर्ष से जनता भूख और कोरोना जैसी बिमारी से जनता उबर नहीं पाई है। भारत का लोकतंत्र जनता की खुशहाली के लिए बनाया गया था लेकिन आज जनता के साथ छल प्रपंच झुठ के बल पर जनता के साथ धोखा हो रहा है श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनने का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार किसानों की जमीन हड़पने का षड्यंत्र रची जा रही है सरकार जनता के अधिकार को छीन रही है सरकार ने सभी को धोखा दिया है। श्रीमती कुशवाहा ने कहा मौका अच्छा है उपचुनाव में मल्हनी के साथ में सभी सीट सपा जीतेगी। चौपाल में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्राहि-त्राहि कर रहे हैं यह मौका अच्छा है सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल यादव ने कहा कि देश और प्रदेश के नौजवान बेरोजगार हो गए और सड़कों पर घूम रहा है कोई सुध लेने वाला नहीं है। सपा की वरिष्ठ नेत्री पूनम मौर्या ने कहा बेटियां असुरक्षित है इनको सुरक्षा नहीं मिल पा रही हैं कब कहां किस की हत्या हो जाए इस सरकार में किसी को पता नहीं। चौपाल में प्रभाकर मौर्य सतीश यादव खमरियरिया के चेयरमैन,नंदकुमार मौर्य रामाशंकर विश्वकर्मा भानू मौर्य मुंशीलाल यादव संतोष यादव प्रमोद यादव प्रेमनरायन पटेल त्रिभुवन सिंह पटेल बुद्धराम यादव भीमल कुशवाहा ने कहा कि साईकिल की बटन दबाकर भारी बहुमत से जीत दर्ज कराकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हाथों को मजबूत करें।
No comments so far.
Be first to leave comment below.