ग्रीन पार्क एवं व्यायाम शाला का किया लोकार्पण ग्रीन पार्क एवं व्यायाम शाला का किया लोकार्पण
मोहित उपाध्याय बीकापुर।विकासखंड क्षेत्र के खजुरहट में नवनिर्मित ग्रीन पार्क और व्यायाम शाला का लोकार्पण अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं परती भूमि टी.... ग्रीन पार्क एवं व्यायाम शाला का किया लोकार्पण

मोहित उपाध्याय

बीकापुर।
विकासखंड क्षेत्र के खजुरहट में नवनिर्मित ग्रीन पार्क और व्यायाम शाला का लोकार्पण अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं परती भूमि टी. वेंकटेश,अपर मुख्य सचिव जल संसाधन एवं परती भूमि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया पूरा कार्यक्रम जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान अपर मुख्य सचिव और जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पार्क परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। और ग्राम प्रधान देवी प्रसाद सोनी को वृक्षों को संरक्षित करने को कहा। कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति के अंतर्गत 5 महिलाओं को उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में शिक्षिका आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं आशा बहू शामिल रही। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार, जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह, उप जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह, खंड विकास अधिकारी स्वप्निल यादव , जिला समन्वय अविरल पाठक, कोतवाल इंद्रेश यादव, ग्राम प्रधान देवी प्रसाद सोनी, ग्राम सचिव अभिमन्यु एवं प्रधान प्रतिनिधि पंकज सोनी सहित तमाम ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।

Times Todays

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *