

भाजपा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
अम्बेडकर नगरजिले October 28, 2020 Times Todays News 0

राजेश तिवारी
अंबेडकर नगर
अंबेडकर नगर बसखारी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र निषाद ने किया प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंबेडकर नगर जनपद के पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष कल का चला रहा है भाजपा कार्यकर्ताओं की वजह से देश और प्रदेश में हमारी सरकार काम कर रही है भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में आमजन को आवास, शौचालय, विद्युत, मार्ग, शिक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री स्वानिध रोजगार योजना के अंतर्गत 10 000से ₹20000 बिना किसी गारंटी के तुरंत सरकार ऋण प्रदान कर रही है और इतना ही नहीं एक बार पुनः लिया गया रिण जमा करने के पश्चात सरकार उससे दूना रिण विना किसी गारंटी के बिना देगी। असंगठित क्षेत्र मजदूरों के लिए जन्म से लेकर के मृत्यु तक 18 लाख रुपए की व्यवस्था सरकार दे रही है इतना ही नहीं किसानो के लिए किसान सम्मान राशि दे रही है। वहीं दूसरी तरफ शहरी क्षेत्रों में भी गरीब मजदूर को बड़े पैमाने पर रोजगार करने के लिए सरकार सहायता दे रही है। अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा भारतीय जनसंघ की स्थापना 1951 में हुई तत्कालीन नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विस्तार से उनके विषय में जानकारी दी और संघर्षों की विधि जानकारी दी और इतना ही जनता पार्टी की स्थापना से लेकर के सरकार में पार्टी द्वारा किए गए शासन और सरकार की उपलब्धियों को बताया। श्री यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी पंचनिष्ठा आधारित पार्टी है भाजपा पंच निष्ठाओ के साथ कार्यकर्ताओं को लेकर के आगे बढ़ी उक्त उद्गार पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रामप्रकाश यादव ने बसखारी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए व्यक्त किए हैं।
No comments so far.
Be first to leave comment below.