

भाजपा सरकार जनता के अधिकार को छीन रही :लीलावती कुशवाहा
जिलेजौनपुरराज्य October 28, 2020 Times Todays News 0

जौनपुर27 अक्टूबर / मल्हनी विधानसभा ग्राम सभा फजायलपुर, भलस्वा, समस्त पुर शिकरहरा में चौपाल लगाया गया जिसकी अध्यक्षता लालचंद मौर्य ने किया संचालन पुनम मौर्य ने किया चौपाल की मुख्य अतिथि लीलावती कुशवाहा सदस्य विधान परिषद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान भारत का लोकतंत्र जनता की खुशहाली के लिए बनाया गया था लेकिन आज जनता के साथ छल प्रपंच झुठ के बल पर जनता के साथ धोखा मिल रहा है। श्रीमती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के अधिकार को छिन रही है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शासनकाल में चुंगी और तहबाजारी दोनों समाप्त किए थे । किसान हित में जीवन दुर्घटना बीमा पांच लाख रुपए तक दिया, नहर और सरकारी ट्यूबवेल का पानी किसानों को फ्री दिया है। बेटियों को कन्या विद्याधन महिलाओं को समाजवादी पेंशन दिया है परंतु भाजपा सरकार ने सभी को धोखा दिया है। श्रीमती कुशवाहा ने कहा मौका अच्छा है उपचुनाव में मल्हनी के साथ में सभी सीट सपा जीतेगी। चौपाल में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता त्राहि-त्राहि कर रहे हैं , सपा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्रपाल यादव ने कहा कि देश और प्रदेश के नौजवान बेरोजगार हो गए और सड़कों पर घूम रहा है कोई सुध लेने वाला नहीं है। सपा के वरिष्ठ नेता पूनम मौर्या ने कहा कब कहां किस की हत्या हो जाए इस सरकार में किसी को पता नहीं। चौपाल में प्रभाकर मौर्य शशि यादव नंदकुमार मौर्य सुरेंद्र नाथ पांडे पंकज मौर्य बुद्धराम यादव भीमल कुशवाहा ने कहा कि साईकिल की बटन दबाकर भारी बहुमत से जीत दर्ज कराकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हाथों को मजबूत करें।
No comments so far.
Be first to leave comment below.