आलापुर अंबेडकरनगर — जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता किशोरी को शासन की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक इमदाद दिये...

आलापुर अंबेडकरनगर — जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता किशोरी को शासन की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक इमदाद दिये जाने की स्वीकृति मिल गयी है। आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल एवं जिलाधिकारी राकेश मिश्र के मध्य हुई वार्ता के उपरांत दो लाख रुपये आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शासन की ओर से मंजूरी मिल गयी है। विधायक अनीता कमल, भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका डॉक्टर पूनम राय, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, मुकर्रम खान, अभिषेक त्रिपाठी आदि नेताओं ने पीजीआई सदरपुर टांडा जाकर पीड़िता का हाल जाना एवं हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात विधायक अनीता कमल ने जिलाधिकारी राकेश मिश्र से मुलाकात कर इस मसले पर विस्तृत चर्चा की जिसके बाद शासन की ओर से पीड़िता को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति मिल गयी। इसकी जानकारी विधायक अनीता कमल एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने दी।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *