

तीन हजार व्यापारियो को सदस्य बनाकर जोड़ने का लक्ष्य
अयोध्याजिलेराज्य October 24, 2020 Times Todays 0

अयोध्या/ संगठन के मजबूत करने व नगर के समस्त व्यापारियो को एकजुट करने के लिए आज दूसरे दिन भी अयोघ्या उधोग व्यापार मंडल ट्रस्ट का व्यापारियो में बृहद रूप से “सदस्यता अभियान” चलाकर नयाघाट के सैकड़ो व्यापारीयो को सदस्य बनाया गया।सदस्यता अभियान के प्रभारी राकेश कसेरा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए नगर के तीन हजार व्यापारियो को सदस्य बनाकर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है,सदस्यता को लेकर व्यापारी काफी उत्साहित है और सदस्यता अभियान मे बढ़चढ कर हिस्सा ले रहे है। वरिष्ट महामंत्री विजय साहू ने बताया प्रस्तावित फोरलेन से उजड़ रहे व्यापारियो की रोजी रोटी बचाने के लिए संगठन संकल्पित है, श्री साहू ने सरकार से मांग की है विस्थापितो को दुकान के नजदीक ही स्थापित किया जाना चाहिए।इस अभियान में प्रमुख रूप से नन्द कुमार गुप्ता, विपिन राय,विजय साहू,शैलेंद्र मोदनवाल, देवी प्रसाद माझी,अनय गुप्ता,दिनेश साहू,शिवम् गुप्ता आदि शामिल रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.