

निर्मलीकुण्ड पर घाट निर्माण कार्य की तैयारियो का जायजा लिया
अयोध्याजिलेराज्य October 24, 2020 Times Todays 0

अयोध्या 24 अक्टूबर । केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, प्रमुख संरक्षक विजय गुप्ता, सहसंयोजक गगन जायसवाल, प्रभारी सामान्य प्रशासन डा0 संतोष पाण्डेय एवं विद्युत विभाग प्रमुख सुप्रीत कपूर आदि केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों ने विसर्जन स्थल निर्मलीकुण्ड पर घाट निर्माण कार्य की तैयारियो का जायजा लिया तथा नगर निगम एवं बाढ़ कार्य निर्माण खण्ड के कार्य पर संतोष जताया। केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि दुर्गापूजा समितियों ने शनिवार को अपने अपने पूजा स्थलो पर माँ की प्रतिमाओ का भावपूर्ण मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना करके स्थल विसर्जन का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। रविवार को होने वाले माँ दुर्गा की प्रतिमाओ को निर्मलीकुण्ड के पावन जल मे प्रवाहित करने के कार्यक्रम मे एक साथ ज्यादा भीड़ न होने पाये एवं कोविड 19 का संक्रमण नगरवासियों मे फैलने से रोकने हेतु जिला प्रशासन ने नगर की प्रतिमाओ के विसर्जन हेतु पुलिस चौकी क्षेत्रानुसार अलग अलग समय निर्धारित किया है। पुलिस समन्वयक जे0 एन0 चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस चौकी चौक एवं नवीन मण्डी क्षेत्रो मे स्थापित प्रतिमाओ के विसर्जन हेतु दिन मे 10 से 11 बजे, पुलिस चौकी फतेहगंज एवं अलीगढ़ क्षेत्रो के लिए दिन मे 11 से 12 बजे, पुलिस चौकी देवकाली एवं सिविल लाइन क्षेत्रो के लिए दिन मे 12 से 1 बजे, पुलिस चौकी साहबगंज एवं रामनगर क्षेत्रो के लिए दोपहर 1 से 2 बजे एवं पुलिस चौकी रिकाबगंज एवं हवाईपट्टी क्षेत्रो के लिए दोपहर 2 से 3 बजे का समय निर्धारित किया गया है। कैण्ट थाने की समस्त प्रतिमाओ का विसर्जन दिन मे 10 बजे से लेकर 2 तक किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए केन्द्रीय समिति के प्रवक्ता डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय, वरिष्ठ पदाधिकारी केशव बिगुलर, मेला कैम्प प्रमुख शिवजी गौड़ एवं विद्युत प्रभारी तारकेश्वर शर्मा आदि पदाधिकारियों ने बताया कि विजयादशमी के पावन पर्व पर लल्ली देवी रामलीला स्थल, फतेहगंज, साहबगंज, हैदरगंज एवं सिविल लाइन करम अली का पुरवा रामलीला समितियों द्वारा रावण दहन एवं लल्ली देवी रामलीला स्थल, साहबगंज तथा कोठापार्चा रामलीला समितियों द्वारा प्रतीकात्मक राजगद्दी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। केन्द्रीय समिति के ज़ोनल प्रमुखो अशोक कनक, अतुल सिंह, राजेश गौड़, आलोक शंकर, दीपक गौतम, राजू जायसवाल, पवन निषाद, अखिलेश पाठक एवं चन्दन गुप्ता तथा सेक्टर प्रमुखो बजरंगी साहू, सुनील मौर्या, रंजीत शर्मा, राजेश श्रीवास्तव एवं अर्जुन ने अपने अपने क्षेत्रो की पूजा समितियों को सूचित किया कि विसर्जन हेतु माँ दुर्गा की प्रतिमा छोटे वाहन से वैकल्पिक पूजा स्थलो से सहादतगंज हनुमानगढ़ी होते हुये निर्मलीकुण्ड जाकर विसर्जित की जायेंगी तथा प्रत्येक प्रतिमा के साथ अधिकतम पाँच लोग ही जा सकेंगे। केन्द्रीय समिति के प्रमोद जायसवाल, रोहिताश्व चंद राजू, जनार्दन पाण्डेय, विवेक साहू, अवधेश तिवारी, रोहित अग्रवाल, रविकान्त आर्य, अजय विश्वकर्मा, अंकुश गुप्ता, रविन्द्र यादव एवं अवधेश अग्रहरी आदि ने समस्त पूजा समितियों से मास्क पहनने व सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने का अनुरोध किया।
No comments so far.
Be first to leave comment below.