

अलका टावर मार्केट में गंदगी देख भड़के नगर आयुक्त
अयोध्याजिलेराज्य October 24, 2020 Times Todays 0

अयोध्या। नगर निगम के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने अलका टॉवर का किया निरीक्षण गंदगी पाने पर हुये नाराज़ जहां सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत
लंबे-लंबे स्वच्छता के दावे कर रही है वही जनपद अयोध्या के शहर फैजाबाद के अलका टावर में बनी मार्केट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जब इसकी भनक नगर आयुक्त विशाल सिंह को लगी तो निरीक्षण करने पहुंच गए और निरीक्षण
में उन्होंने पाया की वास्तव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।और कूड़ो के
अमबार से जनरेटर ढका है। जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती इस पर नाराज़गी जाहिर करते हुऐ नगर ऑयक्त विशाल सिंह ने दुकानदारों को बुलाकर उनको हिदायत दी
और उनसे कहा कि कल नगर निगम की टीम नगर निगम की जेसीबी लगाकर यह कूड़ा करकट हटाएगा और रास्ता बंद करके सफाई करवाएगा। जिसका खर्चा वहां के
दुकानदारों को चालान कटवा कर नगर निगम द्वारा वसूला जायेगा, और विशाल सिंह ने कहा कि अगर दोबारा इस मार्केट में दुकानदारों के माध्यम से गंदगी हुई तो सभी दुकानों को सील कर दिया जाएगा।
No comments so far.
Be first to leave comment below.