

व्यापारियो की डिजीटल डायरी बनायी जायेगी
अयोध्याजिलेराज्य October 23, 2020 Times Todays News 0

संगठन के मजबूत करने व नगर के समस्त व्यापारियो को एकजुट करने के लिए आज अयोघ्या उधोग व्यापार मंडल ट्रस्ट का व्यापारियो में बृहद रूप से “सदस्यता अभियान”का शुभारम्भ रामगुलेला मार्केट से किया गया।सदस्यता अभियान कर व्यापारियो की डिजीटल/फिजिकल डायरी बनायी जायेगी जिससे शासन/प्रशासन से सकारात्मक बातचीत में आसानी हो।सदस्यता अभियान के लिए राकेश कसेरा को प्रभारी बनाया गया है। अध्यक्ष नन्द कुमार गुप्ता ने बताया प्रस्तावित फोरलेन से उजड़ रहे व्यापारियो की रोजी रोटी बचाने के लिए शासन/प्रशासन से समन्वय बातचीत में व्यापारियो का सही स्थित रखने के लिए नगर के समस्त व्यापारियो का सदस्यता के माध्यम से आकड़ा इक्कठा किया जा रहा है,सदस्यता अभियान से व्यापारी बहुत ही उत्साहित है। आज के सदस्यता अभियान रामगुलेला मार्केट, हरीशचन्द्र मार्केट, कनक भवन मार्केट में चलाकर कुल 182 व्यापारियो को सदस्य बनाया गया।सदस्यता अभियान के प्रभारी राकेश कसेरा जी बताया पांच टीम बनाकर नगर में पन्द्रह दिनो मे सदस्यता अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रक्खा गया है। व्यापारियो ने सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।इस अभियान में प्रमुख रूप से विपिन राय,विजय साहू,शैलेंद्र मोदनवाल”बब्लू”, जगन्नाथ यादव, मनोज गोविन्द राव,पुरषोत्तम झा,अनुपम मिश्रा,अभय सिहं शामिल रहे।
No comments so far.
Be first to leave comment below.