गो संरक्षण केंद्र का विधायक रामचंद्र यादव व जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ गो संरक्षण केंद्र का विधायक रामचंद्र यादव व जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
दिनेश कुमार वैश्य बाबा बाजार मवई अयोध्या/ रूदौली तहसील क्षेत्र के ऐहार में बनकर तैयार स्थाई वृहद गो संरक्षण केंद्र कासंचालन शुरू हो गया।मंत्रोच्चार... गो संरक्षण केंद्र का विधायक रामचंद्र यादव व जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

दिनेश कुमार वैश्य

बाबा बाजार मवई अयोध्या/ रूदौली तहसील क्षेत्र के ऐहार में बनकर तैयार स्थाई वृहद गो संरक्षण केंद्र कासंचालन शुरू हो गया।मंत्रोच्चार व विधि विधान पूर्वक विधायक रामचंद्र यादव ने जिलाधिकारी अनुज झा व मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार की मौजूदगी में फीता काटकर किया।विधायक व डीएम ने दो गायों की विद्वत पूजा अर्चना की। गायों का माल्यार्पण कर उनको हरी घास खिलाई और गौ माता की सेवा कर गौ संरक्षण का संदेश दिया
जानकारी के अनुसार उक्त गौ संरक्षण केंद्र (पशु आश्रय गृह) के निर्माण में करीब 20 लाख रुपए खर्च हुआ।ऐहार गांव में लगभग साढ़े तीन हेक्टेयर भूमि पर गो संरक्षण स्थल बनकर तैयार हुआ है।इस केंद्र पर तकरीबन 800 से लेकर एक हजार तक पशुओं के रखने की क्षमता है।पशुपालन विभाग की तरफ से केंद्र का निर्माण कराया गया है।इस केंद्र पर अन्ना गो वंशीय पशुओं को हर सुविधाएं मुहैया होगी।पशुओं के खाने व रहने के लिए दस टीन शेड बनाई गयी है।पेयजल के लिए दस हजार लीटर क्षमता के जलाशय का निर्माण किया गया है।कार्यदायी संस्था पैक्सपैड ने निर्माण कर हैंडओवर कर दिया है। विधायक ने गौ आश्रय केंद्र को आवागमन करने वाले मार्ग को ऊंचा व चौड़ा करने के निर्देश सीडीओ को दिए।तालाब का सुंदरीकरण कराने को कहा।विधायक
रामचंद्र यादव ने कहा कि यह गोवंश आश्रय केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।यह तहसील का सबसे बड़ा बृहद गो संरक्षण केंद्र है।पूरे केंद्र का बैरिकेडिंग करवाया गया है।एक आफिस व तीन आउटर चारा सेंटर का निर्माण भी कराया गया है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी रुदौली बिपिन सिंह,
खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी,मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक श्रीवास्तव,भाजपा नेता तेज तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद रहे।

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *