सांसद ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया सांसद ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया
अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने लोकसभा क्षेत्र में व्यवस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया है। नगर निगम अयोध्या... सांसद ने अपने प्रतिनिधियों का चयन किया

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने लोकसभा क्षेत्र में व्यवस्थाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने प्रतिनिधियों का चयन किया है। नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में मनमोहन जायसवाल, मिल्कीपुर विधानसभा में जनार्दन मौर्या तथा रुदौली विधानसभा में शिवगोविन्द पाण्डेय को बनाया गया है। सभी प्रतिनिधियों को अपनी सक्रियता बढ़ाने के निर्देश सांसद के तरफ से दिये गये है।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि सभी वर्गो को साथ लेकर चलने के साथ भाजपा सभी उत्थान व विकास के विषय में अपने संकल्पों के साथ समाज में उपस्थिति दर्ज कराती है। गरीबों के चेहरे पर खुशी का भाव लाना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के साथ प्रत्येक व्यक्ति के संवाद स्थापित करके उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए हम लगातार प्रयासरत है। कोरोना संकट के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत गरीबों को जरुरतमंदों की दिक्कतों को दूर किया गया था। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार समाज के बीच में सेवा भाव को अपने भीतर समाहित करके सरकार व पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों से लोगो को अवगत कराते रहते है। 

Times Todays News

No comments so far.

Be first to leave comment below.

Your email address will not be published. Required fields are marked *